{"_id":"5702b5784f1c1bf15dc8113d","slug":"bullion-dealer-clashed-off-the-ineffective","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी भिड़े, बंद बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी भिड़े, बंद बेअसर
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
अांदाोलन के दाौरान अापस में भिड़ते व्याापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सराफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से बंद का आह्वान बेअसर रहा। रुड़की में शहर से देहात तक अधिकतर दुकानें और प्रतिष्ठान खुले रहे। रुड़की में सराफा व्यापारियों के दो गुट ही आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर पिस्टल दिखाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट में सोने-चांदी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने और दो लाख से अधिक की खरीददारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सराफा व्यापारी लगभग एक माह से हड़ताल पर हैं। उसके बाद भी जब केंद्र ने मांगों को दरकिनार कर दिया तो विभिन्न संगठन और जनप्रतिनिधि भी इनके समर्थन में उतर आए। इसके तहत प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था। हालांकि शहर के स्थानीय व्यापारी इससे अनजान रहे।
विज्ञापन
यही कारण है कि सोमवार को सराफा एसोसिएशन और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का बंद बेअसर रहा। प्रतिदिन की तरह सुबह साढ़े दस बजे के करीब शहर की अधिकतर दुकानें खुलना शुरू हो गईं थी। आरंभ में सराफा एसोसिएशन और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार बीटीगंज सब्जीमंडी चौक के आसपास कुछ दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। इस दौरान सराफा एसोसिएशन के दो गुट आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट भी हुई। इसके बाद रुड़की सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार चौहान ने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथ ही पिस्टल दिखाकर मारपीट और गालीगलौज का भी आरोप लगाया। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि सराफा कारोबारी अमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी किशनलाल के साथ सोमवार सुबह पहुंचे।
उस दौरान व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे थे। तभी आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने पिस्टल भी निकाली। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलौर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद कई दुकानें खुली रहीं। लक्सर, खानपुर, कलियर और भगवानपुर में भी बंद का असर नहीं दिखा।
वित्तमंत्री को प्रेषित किया समर्थन में ज्ञापन
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से सराफा एसोसिएशन की मांगों के समर्थन में वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के नहीं होने पर तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, विजय चौहान, प्रमोद जौहर, प्रवीण मेहंदीरत्ता, प्रमोद गोयल, राहुल शर्मा, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।