फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bullet riding miscreants stopped and assaulted on the

Roorkee News: बुलेट सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर की मारपीट, तीन हजार लूटे

Sun, 26 May 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bullet riding miscreants stopped and assaulted on the
I
विज्ञापन

IIशनिवार दोपहर सोलानी नदी पुल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
I
I

I
Iपुलिस की गाड़ी आने पर बदमाश बुलेट बाइक छोड़कर हुए फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iबुलेट बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोक लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने जेब में रखी तीन हजार की नकदी छीन ली। इस बीच पुलिस की गाड़ी आती देख बदमाश मौके पर ही अपनी बुलेट छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को भगवानपुर के सिकरोढ़ा निवासी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सुनहरा स्थित अपनी कंपनी से बाइक से किसी काम से कलियर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पर सोलानी नदी पुल के पास पहुंचे तो बुलेट बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बाइक से चाभी निकाल ली।
विज्ञापन

I
Iआरोप लगाया कि तीनों बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उनकी जेब में रखी तीन हजार की नकदी भी छीन ली। इस बीच पुलिस की गाड़ी को आता देख तीनों बदमाशों मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस बदमाशों की बाइक लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात तीन बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बाइक नंबर के आधार पर तीनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article