{"_id":"62810fd2b2139462425fb138","slug":"buddha-purnima-weekend-and-chardham-arrangements-made-for-jam-roorkee-news-drn41179818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा, वीकेंड और धारधाम, जाम से इंतजाम हुए धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा, वीकेंड और धारधाम, जाम से इंतजाम हुए धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा, बुद्ध पूर्णिमा और वीकेंड के संगम पर रविवार को नारसन बॉर्डर पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भीड़ को देखते हुए नारसन बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद भी हरिद्वार में वाहनों का अधिक दबाव बना रहा। इसे देखते हुए नगला इमरती से बाईपास को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। यहां से वाहनों को बाईपास फ्लाईओवर से नीचे उतारकर लंढौरा से वाया लक्सर और हरिद्वार भेजा गया। वाहनों की भीड़ के चलते नगला इमरती बाईपास पर जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
चारधाम यात्रा के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश पहुंच रहे हैं। नारसन बॉर्डर पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस बीच सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है। वहीं शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग प्रदेश की पहाड़ी वादियों में घूमने पहुंचते हैं। रविवार को धारधाम यात्रा, वीकेंड और बुद्ध पूर्णिमा के संगम पर बाहरी राज्यों से आने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इससे हरिद्वार में सुबह 10 बजे से ही चारों तरफ जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को नगला इमरती में फ्लाईओवर से लंढौरा से लक्सर से हरिद्वार के लिए रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद आननफानन यातायात पुलिस, सीपीयू और सिविल पुलिस बल नगला इमरती पहुंचा। वहां बाईपास पर बने फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को हरिद्वार जाने से रोका गया। इसके बाद इन वाहनों को फ्लाईओवर से नीचे सर्विस मार्ग पर उतारकर लंढौरा, लक्सर से वाया हरिद्वार भेजा गया जिससे सर्विस मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस देर रात तक जूझती रही लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पाए। यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण नगला इमरती फ्लाईओवर बाईपास से लंढौरा से लक्सर से वाया हरिद्वार के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
फ्लाईओवर से लौटाए वाहन
हरिद्वार में वाहनों का अधिक दबाव होने के बाद नगला इमरती से रूट डावयर्ट किया गया। इस दौरान फ्लाईओवर से कई वाहनों को पीछेे की ओर लौटाया गया। इसके बाद इन वाहनों को सर्विस मार्ग से गुजारा गया। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लंढौरा-मंगलौर मार्ग से लेकर लक्सर मार्ग पर कई स्थानों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
नारसन बॉर्डर पर लगी वाहनों की लंबी लाइन
रविवार को नारसन बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोक दिया गया। ऐसे में नारसन बॉर्डर से लेकर पुरकाजी तक भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा नारसन कस्बे तक भी भारी वाहनों की लाइन लगी रही। सर्विस मार्ग से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों को भी रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़
नारसन। नारसन बॉर्डर पर संयुक्त जांच चौकी पर परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड काउंटर पर यात्रियों की ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। यात्रियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन करना अच्छा है लेकिन साथ में सुविधा भी होनी चाहिए। काउंटर पर भीड़ के चलते यात्रियों को घंटों धूप में खड़ा होकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार को शाम तक 54 ग्रीन कार्ड बनाए गए। वहीं, पर्यटक विभाग की ओर से लगभग 63 यात्रियों के रजिस्ट्रेशन किए गए।