फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   bsp workers burnt the effigy of party state incharge

बसपाइयों ने फूंका अपने प्रदेश प्रभारी का पुतला

Sun, 26 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 26 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
bsp workers burnt the effigy of party state incharge
वसपा कार्यकर्ता पार्टी के राज्य प्रभारी का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : amarujala

कस्बे में बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ पहले नारेबाजी की उसके बाद अली चौक पर उनके पुतले को आग के हवाले किया। आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी नेता से पैसा वसूल कर उसे चुनाव में उतारने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


रविवार को बसपा के कार्यकर्ता घुंघरू पहलवान के नेतृत्व में अली चौक पर एकत्रित हुए और प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस अवसर पर पहलवान ने कहा कि बसपा के पदाधिकारी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी बाहरी नेताओं से मोटा पैसा लेकर विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इरफान अली ने कहा कि बाहरी नेता का क्षेत्र से चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के पदाधिकारी किसी बाहरी नेता को टिकट दिलाकर चुनाव मैदान में उतारेंगे तो क्षेत्र की जनता उनका विरोध करेगी। जिसका खामियाजा आने वाले विधान सभा चुनाव में बसपा को भुगतना होगा। इस अवसर पर रिजवान अली, हाजी मजाहिर, जावेद अली, सुल्तान अली, तोय्यब, तसलीम अहमद आदि ने भी विचार रखे। मौके पर दिलशाद, असरफ अली, नूरहसन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed