फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   brother-in-law raped sister-in-law

देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म

Sun, 19 Dec 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
brother-in-law raped sister-in-law
एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंढौरा निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही देवर उस पर गलत नजर रखता था और आए दिन छेड़खानी करता रहता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। महिला ने ससुरालियों को बताया, लेकिन वे टाल देते थे। 18 नवंबर को तड़के उसका पति मजदूरी करने गया था। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में देवर कमरे में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म किया। शाम को जब पति घर आया तो उसने आपबीती सुनाई। साथ ही पति के साथ लंढौरा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed