फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brother-in-law accused of rape attempt and husband of divorce

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विदेश में बैठे पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 17 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape attempt and husband of divorce
विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही विदेश में बैठे पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब दस लाख रुपये का दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना मारने लगे। शादी के कुछ दिनों बाद पति बिना बताए विदेश में काम करने के लिए चला गया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए कमरे में बंद कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि 19 दिसंबर को देवर ने कमरे में आकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पति ने सऊदी अरब से व्हाट्सएप कॉल की और तीन बार तलाक देकर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ तीन तलाक, देवर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और ससुर, सास और दो ननद पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed