फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bride's jewelery stolen by breaking car glass

कार का शीशा तोड़कर दुल्हन के लाखों के जेवर चोरी

Fri, 13 May 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bride's jewelery stolen by breaking car glass
चोरों ने दुल्हन की कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पर दुल्हन के परिजनों में खलबली मच गई। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही एक युवक पर चोरी का शक जताया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलापनगर ढंडेरा निवासी मिथिलेश की बेटी की शादी मलकपुर चुंगी के पास एक शादी के मंडप में थी। उन्होंने दुल्हन को ले जाने के लिए एक कार बुक की थी। शाम के समय वह दुल्हन को कार में लेकर शादी के मंडप में पहुंची थीं। कार में रखे एक बैग में दुल्हन के जेवर और अन्य सामान था। उसे कार में ही रख दिया गया था। रात करीब दो बजे किसी ने कार का शीश तोड़कर बैग से करीब छह लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी का पता चलने पर दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास जेवरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कार चालक की तलाश की तो वह भी गायब मिला। दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ दुल्हन ने भी रात में ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही कार चालक पर चोरी का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed