फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Brick kiln operator accused of not paying Rs 1.5 lakh as wages

Roorkee News: ईंट-भट्ठा संचालक पर मजदूरी के डेढ़ लाख रुपये नहीं देने का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operator accused of not paying Rs 1.5 lakh as wages

विज्ञापन
चुड़ियाला। एक ग्रामीण ने ईंट-भट्ठा संचालक पर काम करवाने के बाद डेढ़ लाख रुपये का मेहनताना नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसडीएम और मानवाधिकार आयोग से भी की गई है। एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।यूपी के जिला सहारनपुर के गांव सिरसली खुर्द निवासी इंतजार ने भगवानपुर एसडीएम जितेंद्र सिंह को शिकायत देकर बताया था कि भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्ठे पर उनका परिवार एक साल से कच्ची ईंट तैयार करने का काम कर रहा है। आरोप है कि उनकी मजदूरी के करीब डेढ़ लाख रुपये ईंट-भट्ठा मालिक के पास हैं, लेकिन वह देने से इन्कार कर रहा है। वह परिवार सहित काम छोड़कर गांव चले गए थे। आरोप है कि कई बार मजदूरी मांगने के बाद भी भट्ठा मालिक ने रकम नहीं दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर सोमवार को नायब तहसीलदार ने ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर भट्ठा संचालक से जानकारी ली। साथ ही भुगतान संबंधी अभिलेख भी मांगे। इस पर भट्ठा संचालक ने उन्हें दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया कि दस्तावेज मिलने पर जांच की जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed