{"_id":"2067df78eb2114995426e827b9f79c8d","slug":"boy-killed-under-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंढौरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंढौरा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से अपलाइन पर एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। देर शाम कई टुकड़ों में शव देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जीआरपी को दी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
लंढौरा अपलाइन पर देर शाम कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। ट्रैक पर कई टुकड़ों में बंटे धड़ से कुछ दूरी पर उसका सिर पड़ा हुआ था। सूचना पर लंढौरा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। रुड़की जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। अभी ये भी नहीं पता चल पाया है कि युवक ने खुदकुशी की है या दुर्घटना में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। जीआरपी प्रभारी मोतीराम शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन