फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Both the shooters reached Kotwali

गोली मारने वाले दोनों आरोपी पहुंचे कोतवाली

Wed, 12 Apr 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Wed, 12 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरियाणा के हरीश को गोली मार कर घायल करने वाले आरोपी ने साथी के साथ कोतवाली पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया । उसने पुलिस को दो तमंचे व मोटर साइकिल भी सौंप दी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी कर चालान कर दिया है।

 नौ अप्रैल की रात को उत्तम चीनी मिल में गन्ना डालने आए हरियाणा के सोनीपत के  मेंहदीपुर थाना मुरथल निवासी हरीश पुत्र कर्मवीर को बाइक पर आये दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल हरीश का मेरठ में इलाज चल रहा है। उसके साथी जितेन्द्र ने मेहंदीपुर के निखिल और उसके साथी को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इस दौरान मगंलवार को शाम के समय निखिल अपने साथी सुन्दर उर्फ छोटा के साथ कोतवाली पहुंच गया। वहां मौजूद एसआई सतेन्द्र धामा को बताया कि उसने हरीश को गोली मार कर घायल कर दिया था और अब आत्म समर्पण करने आया है। उसने पुलिस को दो तमंचे, एक  कारतूस व दो खोखे तथा घटना में प्रयुक्त बाइक भी सौंप दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी निखिल के खिलाफ  मुरथल में भी शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।  
विज्ञापन


जेल से निकलकर फिर मारूंगा गोली’
हरियाणा निवासी हरीश पर जान लेवा हमला अवैध संबंधों की वजह से हुआ था। पुलिस के अनुसार घायल हरीश के आरोपी की बहन से अवैध संबंध थे जिसकी वजह से घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं मंगलौर कोतवाली में आत्मसमर्पण के दौरान आरोपी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जेल से निकलकर फिर उसे गोली मारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुरथल के मेहंदीपुर गांव के रहने वाले हरीश और निखिल एक ही परिवार से हैं। हरीश इस रिश्तेदारी के हिसाब से आरोपी निखिल का चाचा लगता है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध की वजह से आरोपियों ने हरीश पर फायरिंग की थी। बार-बार मना करने के बावजूद हरीश के नहीं मानने पर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके बाद मंगलौर स्थित उत्तम शुगर मिल के यार्ड में आकर हरीश को गोली मार दी, जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर मंगलौर में आत्मसमर्पण करने पहुंचे निखिल ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही जमानत पर आने के बाद हरीश को फिर से मारने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed