फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bomb Bhole Bam... Shiv Bhakts passing through the city shouting

बम भोले बम...जयघोष करते शहर से गुजर रहे शिवभक्त

Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bomb Bhole Bam... Shiv Bhakts passing through the city shouting
रुड़की में महाशिवरात्री के मौके पर कांवड़ लेकर जाते शिव भक्त। - फोटो : ROORKEE
बम-बम भोले का जयघोष करते हुए हाईवे पर शिवभक्तों के जत्थे कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। भगवा रंग में नजर आ रहे शिवभक्त दिनरात अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों के लिए कुछ स्थानों पर शिविर भी लगाए गए हैं। यहां पर आराम करने के बाद शिवभक्त अपनी थकान मिटा रहे हैं।
विज्ञापन

एक मार्च को महाशिवरात्रि है। ऐसे में कांवड़ लेने के लिए राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों से शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ उठाने के बाद शिवभक्त अपने गंतव्य को पैदल ही रवाना हो रहे हैं। दिन हो या रात शिवभक्तों के बम भोले बम जयघोष गूंज रहे हैं। भगवा रंग में रंगे शिवक्त सुंदर-सुंदर कांवड़ लेते जाते हुए हाईवे पर नजर आ रहे हैं। हरिद्वार से रुड़की और रुड़की से आगे कई स्थानों पर शिवभक्तों के लिए शिविर लगाकर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कई जगहों पर स्टॉल लगाकर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाईवे किनारे पड़ने वाले मंदिर परिसर में भजन कीर्तन से माहौल शिवमय हो उठा है। वहां से भी काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पहुंच रहे हैं और कुछ देर आराम कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed