{"_id":"66c6631a7422ad1d32094a54","slug":"body-of-youth-missing-three-days-ago-found-in-ganganahar-roorkee-news-c-5-1-drn1031-482671-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन दिन पूर्व गंगनहर में लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन दिन पूर्व गंगनहर में लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन
तीन दिन पहले दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते समय डूबे युवक का शव मिल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव पाड़ली गुर्जर निवासी कुलदीप कुमार (35) 18 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ मंगलौर स्थित आसफनगर झाल के पास घूमने गया था। इस दौरान कुलदीप गंगनहर में नहाने कूद गया था। नहाते समय वह डूबने लगा था। इस बीच एक दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी डूबने लगा था। किसी तरह उसने बाहर निकलकर जान बचाई थी। कुलदीप डूबकर लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार को लोगों ने मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में एक शव देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों के शिनाख्त कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगनहर में मिला शव
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित आसफनगर झाल के पास गंगनहर में बुधवार को लोगों ने एक शव देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलवीर मोनू की मदद से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।