फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody conflict between two sides, PAC deployed in the village

अदो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में पीएसी तैनात

Wed, 08 Sep 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two sides, PAC deployed in the village
अकोढ़ा कलां गांव में दो पक्षों के बीच शौचालय के पानी की निकासी को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा कलां गांव में दो पक्षों के बीच शौचालय के पानी की निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार देर रात दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलवाया। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। साथ ही विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात की गई है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed