फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   clash in Roorkee dispute among three parties many people injured in stone pelting and firing

रुड़की में खूनी संघर्ष: तीन पक्षों में हुआ विवाद, पथराव और फायरिंग में कई लोग घायल

Wed, 27 Jul 2022 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 10:58 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
clash in Roorkee dispute among three parties many people injured in stone pelting and firing
Uttarakhand Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस बीच मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग भी हो गई। पुलिस ने तीनों पक्षों की तहरीर पर तीन अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई को शाम के समय सड़क के किनारे गांव का ही मोनू खड़ा था। इस बीच दूसरे पक्ष के कई लोग बाइक से जा रहे थे। किसी बात को लेकर मोनू की उनके साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोनू पक्ष की ओर से सौरभ को तमंचे से गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में रितिक, रोहित, मोहन, सचिन, मोनू, मोहित, अमर सिंह, धर्मपाल, सुकेंद्र, भूप सिंह, सचिन, सुमित, मौसम, सोनू और ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले के दूसरे पक्ष के सुकेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे विपिन के साथ बाइक से पोल्ट्री फार्म पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सोनू, अमित, गौरव, अभिषेक ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फुरकान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के रितिक, मोनू, सुकेंद्र, सचिन, नजर सिंह, ओमवीर, रोहित और मोहित ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। साथ ही घर में घुसकर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed