फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash between two sides in children's dispute, 12 injured

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल

Tue, 08 Nov 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides in children's dispute, 12 injured
कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट्ट गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और हथियार चले। घटना में एक गर्भवती महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुर जट्ट गांव में देर शाम घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों के विवाद ने इतना तूल पकड़ा की मामला बड़ों तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। एक पक्ष के नरेंद्र, राजा, मोहित, जोगिंदर, बृजेश, कुलदीप, कुलबीर व दूसरे पक्ष के मोहर सिंह, इसम सिंह, मांगी व राहुल आदि को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से दो की हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed