फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bloody clash between two sides, fierce stone pelting

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुआ पथराव

Sat, 19 Mar 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two sides, fierce stone pelting
खेलपुर में दो पक्षों के लोगों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ जिसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के गांव खेलपुर निवासी दो पक्षों के लोगों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मारपीट में गंभीर घायल विनोद, सुंदर, बबली, राधेश्याम, वर्षा को पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed