फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Block work pending negligence

ब्लॉक की लापरवाही से अटके काम

Wed, 14 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 14 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के नए प्रधानों को साढ़े आठ माह बाद पंचायतों में काम करने के लिए बजट मिला, अब पंचायत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही एवं मनमानी के चलते प्रधान विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। हालत यह है कि विभाग की ओर से न तो  कार्ययोजना फीड कर ऑनलाइन की जा रही है और न अधिकारी पैसा निकालने दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों की तर्ज पर भगवानपुर ब्लॉक के प्रधानों के खातों में भी 13वें एवं राज्य वित्त आयोग की पहली किस्त की धनराशि करीब एक माह पहले पहुंच गई थी। जनवरी में प्रधान चुने जाने के बाद उन्हें पहली बार काम करने का मौका मिलने से पंचायत जनप्रतिनिधियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन अब करीब एक माह से पंचायतों के खातों में पैसा होने के बावजूद अधिकतर ग्राम प्रधान विकास कार्य शुरू नहीं करवा पा रहे हैं। पंचायतों में होने वाले समस्त विकास कार्यों की पहले ऑनलाइन फीडिंग की जानी है।
विज्ञापन


उसके बाद ही ऑनलाइन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के बाद पंचायतों में पहली किस्त निकालकर विकास कार्य शुरू किए जा सकते हैं। लेकिन अप्रैल-मई के आसपास पंचायतों में बैठक कर बनाई गई कार्ययोजनाएं करीब पांच माह बाद भी कंप्यूटरों में ऑनलाइन फीड नहीं हो पाई है। भगवानपुर ब्लॉक के पंचायत विभाग की इस लापरवाही से पैसा होने के बावजूद प्रधान विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं। अधिकारी बिना फीडिंग के पैसा नहीं निकालने दे रहे हैं। जिससे पंचायतों में पैसा होने के बावजूद विकास मार्च के बाद ठप हैं। इस संबंध में डीपीआरओ मोहम्मद जफरखान ने बताया कि अभी तक कार्ययोजना क्यों फीड नहीं हुई है। इस संबंध में पूछा जाएगा। लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो लगातार कार्ययोजना फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों एवं स्टाफ की कमी के चलते कार्ययोजना फीड कर ऑनलाइन करने में दिक्कत आ रही है। एक सप्ताह में समस्त पंचायतों की कार्ययोजना फीड कर दी जाएगी। उसके बाद पंचायतों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। -राकेश न्याल, बीडीओ, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed