फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Block 61 head, I have divided into three

ब्लाक में 61 प्रधान, तीन में बांट दी राशि

Mon, 27 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 27 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
 मनरेगा का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने नारसन ब्लाक में सोमवार को जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लाक में मनरेगा कार्यों के मद में आई 36 लाख की राशि तीन प्रधानों को दे दिया गया, जबकि ब्लाक में 61 ग्राम प्रधान हैं। बीडीओ ने गुस्साए प्रधानों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


नारसन ब्लाक पहुंचे ग्राम प्रधानों का कहना था कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के भुगतान कई माह से नहीं हो सके हैं। वहीं दो दिन पहले इस मद में आई 36 लाख की राशि गदरजुड्डा, लाठरदेवा और बूड़पुर के प्रधानों को दे दिया गया। उन्होंने बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। साथ ही जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।  इस मौके पर हरचंदपुर के प्रधान सतीश, कुम्हराड़ी के प्रधान तमरेज, पवन सहित अन्य गांवों के प्रधान शामिल थे।इस संबंध में बीडीओ केके पंत का कहना है कि मनरेगा के भुगतान में कोई गड़बड़ी या मनमानी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मनरेगा का सभी भुगतान आनलाइन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों की ओर से तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। ऐसे में जिन ग्राम पंचायतों की फार्मेल्टी पूरी हो चुकी थी, उन्हें ही भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed