फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Blackmailing the girl threatening to make the video viral

वीडियो वायरल करने की धमकी दे युवती कर रही ब्लैकमेल

Wed, 22 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Blackmailing the girl threatening to make the video viral
फेसबुक पर एक युवक को युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवती ने भरोसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब ब्लैकमेल कर रुपये की मांग कर रही है। युवक ने पुलिस को तहरीर देर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलियर निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले एक युवती की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने युवती को अपनी फ्रेंडलिस्ट में शामिल कर लिया। इस बीच उसकी मैसेंजर पर युवती से बातचीत होने लगी। युवती ने विश्वास में लेकर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद युवती ने वीडियो कॉल की और अश्लील फोटो दिखाने की बात कही। विश्वास में आकर उसने अश्लील फोटो दिखा दी। आरोप है कि इस बीच युवती ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए सावधानी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed