फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU warned the movement

भाकियू ने आंदोलन को चेताया

Wed, 07 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 07 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
 लंबित गन्ना भुगतान, चकबंदी में गड़बड़ी और ऊर्जा निगम की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह 19 सितंबर से कचहरी परिसर में बेमियादी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को रोडवेज डिपो के समीप एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम रोड, हाजी मुख्तार अहमद, राजवीर सिंह, मुश्तजाब अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते काश्तकार अपनी फसल का मूल्य तक निर्धारित नहीं कर पाता। सरकार जो निर्धारित करती है उसके भुगतान में हीलाहवाली बरती जाती है।
विज्ञापन


इससे किसानों का आज तक गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थित में भी शासन-प्रशासन और सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है। पदाधिकारियों ने चकबंदी के नाम पर काश्तकारों के शोषण का आरोप लगाया। साथ ही ऊर्जा निगम पर ग्रामीण क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती और मनमाने बिजली के बिल थोपने पर नाराजगी जताई। समस्याओं के विरोध में यूनियन पदाधिकारियों ने 19 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजिम जिलाध्यक्ष
पत्रकार वार्ता में नाजिम को भारतीय किसान यूनियन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संगठन को प्रभावी बनाने के साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान में सफल साबित होंगे।

हैसियत से अधिक खाद देने का आरोप
 गन्ना विकास समिति के पदाधिकारियों को हैसियत से दस गुना खाद देने के मामले में जांच बैठ गई है। इस मामले की गन्ना आयुक्त से शिकायत की गई थी। पोडोवाली निवासी अंकित कुमार ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर समिति के अधिकारियों पर पदाधिकरियों को हैसियत से अधिक खाद देने के आरोप लगाए थे। खाद देने से पहले कोई इंडेंट भी नहीं भरे जाने की बात कही थी। मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस पर गन्ना आयुक्त ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, सचिव ज्वालापुर वीरेंद्र चौधरी एवं गन्ना विकास निरीक्षक इकबालपुर दिग्विजय को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। समिति के सचिव प्रीतम सिंह का कहना है कि पदाधिकारी को हैसियत से अधिक खाद देने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो




मिल ने कराई गन्ने की बुआई
 लिब्बरहेड़ी मिल की ओर से किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के खेतों में गन्ने की बुआई कराई जा रही है।
 बुधवार को क्षेत्र के गाधारोणा गांव में पूर्व प्रधान प्रेम गिरि के खेत में गन्ने की बुआई कराई गई। मिल के एचओडी सुनील मालिक ने बताया कि किसान के खेत में जीओ 038 की बुआई कराई है। उनका कहना है कि पहले यह बीज 30 से 32 क्विंटल प्रति बीघा उत्पादन देता है, लेकिन अब संशोधन के बाद यही बीज 130 प्रति क्विंटल का उत्पादन देगा। इस दौरान ढंडेरा, खटका, बुक्कनपुर, सिक्कर, मुंडलाना, घोस्सीपुरा, खेमपुर, हज्जरपुर, शिकारपुर आदि के किसानों ने गन्ने की बुआई की जानकारी भी ली। इस मौके पर डिवीजन इंचार्ज जितेंद्र सिंह, किसान इस्लाम, मोहित गिरि, विश्वास गिरि, रुला गिरि, गुलबहार, नसीम, नितिन आदि मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed