फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU takes a tough stance on farmers' demands; warns of agitation

Roorkee News: किसानों की मांगों पर भाकियू के तेवर सख्त, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 11 Sep 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU takes a tough stance on farmers' demands; warns of agitation
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड़) ने प्रशासन के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में हुई संगठन की मासिक बैठक में बारिश से फसलों को हुए नुकसान, चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली और विद्युत विभाग की कार्रवाई पर किसानों ने नाराजगी जताई। बैठक में खेतों तक जाने वाले वाहनों के चालान, स्मार्ट मीटर, जल निकासी और किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बाद में किसानों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोडं ने कहा कि चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली से किसान लंबे समय से परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने विद्युत विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुराने बकाये के नाम पर किसानों के बिजली कनेक्शन काटना उचित नहीं है। उन्होंने कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदीप त्यागी ने कहा कि बारिश से कई क्षेत्रों में किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों ने एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण के कारण प्रभावित हुई पानी की निकासी व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया।
इसके अलावा गरीब किसानों के राशन कार्ड बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, अवैध वसूली पर रोक लगाने, सोलर प्लांट की सब्सिडी दोबारा शुरू करने, ढंडेरा रेलवे फाटक पर स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व जैविक कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में गजेंद्र चौधरी, अनुज त्यागी, विकास शर्मा, संजय मुद्रण, शहजाद करी, सुरेंद्र प्रधान, कंबोज, निर्मल सिंह, आलम, इरशाद प्रधान, जॉनी त्यागी, सीताराम, अनस त्यागी, कुलदीप त्यागी और कृष्ण पाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed