फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   national anthem at a school in Roorkee is not sung ever

रुड़की में भी एक स्कूल में नहीं होता राष्ट्रगान

Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
national anthem at a school in Roorkee is not sung ever
राष्ट्रगान के संबंध में प्रिंसिपल से पूछताछ करते भाजपाई - फोटो : amarujala

इलाहाबाद में एक स्कूल में राष्ट्रगान न होने को लेकर मचे हंगामे के बाद अब रुड़की के भी एक स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है। हिंदू संगठन और भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर देकर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा के नगर अध्यक्ष अरविंद गौतम और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लगभग 40 लोग सुबह पहले जादूगर रोड स्थित सेंट एन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि हर शनिवार को यहां राष्ट्रगान होता है। ऐसे में भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन राष्ट्रगान कराने की मांग की। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इसके बाद भाजपाई मलकपुर चुंगी के समीप स्थित सेंट जोंस स्कूल पहुंचे। यहां भी उन्होंने प्रधानाचार्य ओसी सैमुअल से राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि प्रिंसिपल को राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही नहीं, जनगण मन...बताने के बाद भी उन्होंने गलत राष्ट्रगान सुनाया। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों से राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बताया कि आज तक स्कूल में राष्ट्रगान गाया ही नहीं गया। इस पर नाराज भाजपाइयों ने स्कूल परिसर में ही विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर स्कूल के खिलाफ तहरीर दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल सहित अन्य भाजपाइयों की ओर से दी गई तहरीर में स्कूल प्रबंधन पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रभक्तों की भावना को भी ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल बोले, पर्चे पर लिख दो, कल से कराएंगे
सेंट जोंस स्कूल में राष्ट्रगान न होने के संबंध में जब भाजपाइयों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से पूछताछ तो उन्हें भी राष्ट्रगान के संबंध में जानकारी नहीं थी। जब कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई तो प्रिंसिपल बोले कि एक पर्चे पर लिखकर दो। कल से हम राष्ट्रगान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed