फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP will have a litmus test in the village government

गांव की सरकार में भाजपा की होगी अग्निपरीक्षा

Sun, 10 Jul 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
BJP will have a litmus test in the village government
जिला एवं ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा को कड़ी अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों की पांच सीटें गंवानी पड़ी थी। ऐसे में अब जबकि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में है तो यह देखने वाली बात होगी कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ वापसी कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं। परिसीमन के बाद अनंतिम आरक्षण की सूची भी जारी हो चुकी है। अब सोमवार को आपत्तियों के निदान का काम शुरू होग। इसके बाद आरक्षण की अंतिम सूची भी जारी हो जाएगी। दो दिन बाद आरक्षण फाइनल होते ही गांवों में चुनावी घमासान शुरू हो जाएगा। इसके चलते जिले की 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में चुनाव की सरगर्मी बेहद तेज हो गई है। इसमें राजनीतिक पार्टियां भी ग्रामीण स्तर पर होने वाले इन चुनावों को मजबूती से लड़कर पैठ बनाने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन

वैसे तो भाजपा का हरिद्वार जिले में काफी पहले से जनाधार रहा है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की झोली में ग्रामीण क्षेत्र की एक भी सीट नहीं आ पाई थी। वहीं बसपा ने मंगलौर और लक्सर में दो सीटों पर खाता खोलने में कामयाबी पाई। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा से झबरेड़ा और हरिद्वार ग्रामीण की सीटें छीन ली हैं। ऐसे में विधानसभा चुुनाव में बने समीकरण की तुलना करें तो फिलहाल कांग्रेस और बसपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा को सत्ता में होने का लाभ भी मिल सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के जरिए किस तरह वापसी कर पाती है। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा का ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर तक मजबूत मैनेजमेंट है। ऐसे में ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा के सहयोग से एकतरफा जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.. तो पूर्व विधायक लगाएंगे भाजपा की नैया पार
जिला पंचायत चुनाव की राजनीति में जहां इस बार पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मैदान में उतरने को तैयार हैं। वहीं झबरेड़ा से पूर्व विधायक रहे देशराज कर्णवाल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कर्णवाल खुद चुनाव लड़ेंगे या परिवार में से किसी को मैदान में उतारेंगे। वहीं दूसरी ओर, खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी अपने समर्थकों को मैदान में उतार सकते हैं क्योंकि इससे पहले उनकी पत्नी रानी देवयानी भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। ऐसे में पार्टी को उनके अनुभव का भी लाभ मिल सकता है। अब देखना यह है कि विधायकों की जोर आजमाइश कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों को मात दे पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed