फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP's protest against Salman Khurshid

सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन

Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest against Salman Khurshid
रुड़की स्थित चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सलमान खुर्शीद का बयान देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर भाजपाई एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि जिस पार्टी ने 65 साल हिंदुस्तान पर राज किया है, उसके नेताओं की मानसिकता हिंदू विरोधी है। अब हिंदुओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बरदाश्त नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्ष पश्चिमी प्रवीण संधु ने कहा कि कोई भी श्रीराम या हिंदुओं का अपमान करता है उसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन होगा। नवीन जैन ने कहा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को तोड़ने का काम इस प्रकार के नेता कर रहे हैं, उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री भाजयुमो कमल सैनी, पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष राजन गोयल, मंडल महामंत्री संजय त्यागी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग, नरेंद्र जैन, मोहित राष्ट्रवादी, सावित्री मंगला, पंकज नंदा, आदर्श गुप्ता, राजकमल पुंडीर, आकाश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, विनीत प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा लंढौरा मंडल की ओर से भी सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सलमान खुर्शीद इस कृत्य के लिए हिंदू समाज से मांगें नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल महामंत्री अशोक कुमार पांडेय, किसान मोर्चा के जिला मंत्री सतीश नेगी, संजीव सैनी, विजय सिंह पंवार, मुकेश चमोली, सुबोध नेगी, देव सिंह सावंत, गौर सिंह भंडारी, गंगा सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, हेमचंद खंतवाल, भरत सिंह नेगी, राकेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed