फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP representatives are intoxicated with power: Garima

आंखों, मुंह और कानों को बंद कर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP representatives are intoxicated with power: Garima
रुड़की सोलानीपुरम स्थित चर्च में हुई तोड़फोड़ व मारपीट के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : ROORKEE
कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा के नुमाइंदे किस प्रकार से सत्ता के नशे में चूर हैं, इसका अंदाजा रविवार को रुड़की के धार्मिक स्थल में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना से लगाया जा सकता है। भाजपा की सरकार को जनता ने वर्ष 2017 में जो प्यार दिया, वह उस पर खरी नहीं उतर पाई।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में गरिमा ने कहा कि भाजपा तीन प्रदेश अध्यक्ष बदल चुकी है और तीन मुख्यमंत्री भी। समीकरण साधने के चक्कर में संवैधानिक पदों को भी बदलने से पीछे नहीं हट रही है। भाजपा ने अपने दस साल के सरकार में प्रदेश को आठ मुख्यमंत्री दिए हैं। बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह विफल हुआ है। भाजपा के ही कई नेताओं पर महिला उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज हुए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार आज किसानों का उत्पीड़न कर रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई दुर्घटना भी निंदनीय है। इससे साफ पता लगता है कि भाजपा सरकार के नुमाइंदे किस प्रकार से सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। उनसे दिल्ली तो संभाली नहीं जा रही है, पहाड़ कैसे संभालेंगे। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल लाल, महानगर महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व दर्जाधारी राम सिंह सैनी, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, जगदेव सिंह सेखों, डीपी सैनी, मुकेश सैनी, उम्मेद गाजी, सचिन चौधरी, ममतेश शर्मा, श्रवण गोस्वामी, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
आंख, मुंह और कान बंद कर कांग्रेस का प्रदर्शन
रुड़की। सोलानीपुरम स्थित चर्च में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप एकत्र होकर हाथों में स्लोगन लेकर आंख, मुंह और कान बंद कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रोफेसर देवेेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि दो अक्तूबर को पूरे देश में अहिंसा दिवस मनाया गया, लेकिन उसके अगले दिन ही रुड़की शहर में कुछ लोगों की ओर से हिंसा को अंजाम दिया गया। गांधी को पूजने वाले लोग इस प्रकार की हिंसा करें तो वह किसी कीमत पर शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि हिंसा करने वाले लोगों को सद्बुद्धि प्राप्त हो और वह महात्मा गांधी के सामने खड़े होकर आत्ममंथन कर क्षमा मांगे। अगर इस प्रकार की अशांति लोग फैलाएंगे तो उससे विश्व में हमारा नाम खराब होगा। एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सत्ता ने यह मान लिया कि वह अपने अनुसार ही देश चलाएगी। न कोई अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ कर पाएगा और न ही जीवन जी पाएगा। इस अवसर पर कुणाल मोहन, आरजू, वैभव सैनी, आशीष, अमित, अंजेश कुमार, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed