{"_id":"587f961c4f1c1b3703f00898","slug":"bjp-rebel-jain-what-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से हुए बागी, अब क्या करेंगे जैन!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से हुए बागी, अब क्या करेंगे जैन!
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट न मिलने पर भाजपा से बगावत की आवाज बुलंद करने वाले पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन को लेकर बुधवार को भी सस्पेंस बरकरार रहा। एक ओर जहां जैन के कांग्रेस में शामिल होने की शहर में दिनभर चर्चा रही। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इससे इंकार किया। हालांकि जैन समेत कांग्रेस से रुड़की सीट के सभी दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
भाजपा से टिकट को लेकर चल रही धुंध छंटने के साथ ही सुरेश चंद जैन और उनके समर्थकों ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है। प्रदीप बत्रा को भाजपा का टिकट जारी करने के दिन ही शहर में जैन समर्थकों ने जगह-जगह भाजपा के झंडे और पुतले आगे के हवाले किए। उसके बाद उनके घर से भाजपा का कमल का निशान भी उतर गया। नाराज जैन ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी एलान किया। घटनाक्रम के बाद बुधवार को उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा होती रहीं। उनके मोबाइल पर फोन कर जब उनसे इस संबंध में पूछा गया तो वह चुप्पी साध गए।
सूत्रों का कहना है इसके पीछे कांग्रेस से टिकट के दावेदारों का दबाव है। संभावना जताई जा रही है कि आज बृहस्पतिवार को जैन पर बरकरार सस्पेंस से परदा उठ जाएगा। जैन के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने इससे इंकार किया। ऐसी स्थिति में लोगों में बेताबी है कि आखिर जैन क्या करेंगे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय मैदान में ताल ठोकेंगे।