{"_id":"714ed61a4092f5ce35e5fa4afd3b5ad3","slug":"bjp-members-led-by-the-commotion-work-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया हंगामा, कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया हंगामा, कार्य रुकवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। खानपुर-लक्सर मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य में मानकों के अनुरूप मरम्मत कार्य न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मरम्मतीकरण कार्य बंद करा दिया। सूचना पर राष्ट्रीय राजामार्ग के जेई मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को मानकों के अनुरूप कार्य कराने का भरोसा दिया। इसके बाद मरम्मत कार्य दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन
खानपुर-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को ब्राह्मणवाला गांव के पास की पुलिया के पास मार्ग पर कार्य चल रहा था। इसी बीच किसी ने भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह को जानकारी दी। साथ ही मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री प्रयोग का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपाई मौके पर एकत्रित हुए और मरम्मत कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि ठेकेदार घटिया क्वालिटी का कोलतार प्रयोग कर रहा है, जिससे बन रही सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी। हंगामे की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग के जेई अश्वनी यादव मौके पर गए और हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य को मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। तब जाकर हंगामा कर रहे कार्यकर्ता शांत हुए। हंगामा प्रदर्शन करने वालों में कुंवर नरेंद्र, अरुण पंवार, नरेश, मैनपाल चौधरी, लव सैनी, चरण सिंह आदित्य आदि अनेक शामिल रहे।
विज्ञापन