फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BJP became strict on rebels, expelled 21

Roorkee News: बागियों पर सख्त हुई भाजपा, 21 को किया निष्कासित

Tue, 14 Jan 2025 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP became strict on rebels, expelled 21
I
विज्ञापन

IIपार्टी से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा प्रत्याशी के प्रतिद्वंद्वी के रूप में लड़ रहे चुनाव
I
I

I
I-कई भाजपा सदस्य कर रहे थे प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के लिए काम
I
Iनगर निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने पर बागी हुए 21 सदस्यों को भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें कई ऐसे सदस्य हैं जो भाजपा के प्रत्याशी के सामने प्रतिद्वंद्वी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कुछ ऐसे हैं जो भाजपा प्रत्याशी के बजाए उनके प्रतिद्वंद्वी के साथ चुनाव प्रचार में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने इन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
I
Iनगर निकाय चुनाव में भाजपा की ओर से मेयर, अध्यक्ष, पार्षद व सभासद के लिए दिए गए टिकट के बाद कई सदस्यों ने बगावत कर दी थी। कई सदस्यों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर दिया था। रुड़की नगर निगम में ही भाजपा के सदस्यों ने तो मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। हालांकि भाजपा पदाधिकारी मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी सदस्यों को मनाने में कामयाब हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। लेकिन नगर निगम में भाजपा कार्यकर्ता पार्षद, नगर पंचायत में चेयरमैन व सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी के प्रतिद्वंद्वी के रूप में ही निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने के तमाम प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माने हैं। जिसके चलते अब भाजपा पदाधिकारियों ने ऐसे बागियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पदाधिकारियों ने 21 लोगों को पार्टी से निष्कासित किया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iव्यापारी नेता अरविंद कश्यप भी हैं शामिल
I
I
I
Iभाजपा पदाधिकारियों ने जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। उनमें व्यापारी नेता अरविंद कश्यप का भी नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व पार्षद राजेश देवी, सुबोध चौधरी, पूर्व पार्षद अंकित चाैधरी, पूर्व पार्षद नितिन त्यागी, सतेंद्र तोमर, पूर्व पार्षद राखी शर्मा, दीपक अरोड़ा, सतीश नेगी, बबलू राणा, अतुल राणा, महक राणा, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत पोसवाल, संगीता पोसवाल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हेमा बिष्ट, भगवानपुर से निर्दलीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे नरेश धीमान, पूर्व पार्षद मनोज कुमार, विरेंद्र गुप्ता, मंजू भारती, पूनम प्रधान व अजय प्रधान के नाम शामिल हैं। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बताया कि सभी से संपर्क कर उनको मनाने का प्रयास किया गया। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने। जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। छह साल के लिए निष्काषित किया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article