फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike thief caught, recovered the bike and challaned the accused

बाइक चोर पकड़ किया चोरी का खुलासा

Sat, 21 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bike thief caught, recovered the bike and challaned the accused
झबरेड़ा थाने में पकड़े गए बाइक चोर। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी बस स्टैंड से 19 मई को संदीप निवासी नागल की बाइक चोरी हो गई थी। चोरी का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लोगों से जानकारी जुटाने के बाद खजूरी निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तबरेज और अनमोल निवासी खजूरी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। वहीं बैंक के अंदर से पूर्व चेयरमैन की जेब काटने वाले जेब कतरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खड़खड़ी दयाला निवासी सहकारी संघ के पूर्व चेयरमैन तेजपाल सिंह 19 मई को पंजाब नेशनल बैंक झबरेड़ा से नकदी निकलने के लिए आए थे। इसी दौरान एक जेब कतरे ने उनके पीछे लाइन में लगकर उसकी कमीज की जेब से 20 हजार पांच सौ रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट तेजपाल ने झबरेड़ा थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के हुलिए के मुताबिक कस्बा झबरेड़ा निवासी बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जेब काटना कबूल करते हुए नकदी भी बरामद करवाई। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी के पास से 13 हजार 90 रुपये की नकदी बरामद कर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed