फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike riding couple dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bike riding couple dies due to truck collision
मंगलौर में झबरेड़ा रोड पर सड़क हाइसे में हुई बाइक सवार दंपत्ति की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहतरम निवासी गांव मियानकी जिला सहारनपुर की शादी 10 साल पूर्व मंगलौर क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में याकूब की पुत्री शबनम के साथ हुई थी। सोमवार देर शाम मोहतरम बाइक से ससुराल अपनी पत्नी को लेने आया था। मंगलवार को वह पत्नी और पांच साल के बेटे अयान को लेकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक झबरेड़ा रोड पर गदरजुड्डा-लाठरदेवाहुण के बीच पहुंची तो झबरेड़ा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती और पांच साल का बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मार दी। हादसा होता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंगलौर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मोहतरम और शबनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अयान की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रक से मिला डोडा पाउडर से भरा बैग
बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने वाले ट्रक से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ से भरा बैग बरामद हुआ है। राहगीरों ने डोडा पाउडर से भरे बैग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही राहगीरों ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक ने नशे का सेवन कर रखा था। वहीं पुलिस का कहना है कि ट्रक से मिले नशीले पदार्थ की छानबीन की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है चालक डोडे का सेवन करता है या वह इसे सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed