{"_id":"69502620fde4bcaf07057d84","slug":"bike-rider-injured-after-being-hit-by-loader-driver-beaten-up-roorkee-news-c-5-1-drn1027-866330-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लोडर की साइड लगने से बाइक सवार घायल, चालक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लोडर की साइड लगने से बाइक सवार घायल, चालक की पिटाई
विज्ञापन
मंगलौर-सालियर बाईपासपर शनिवार को लोडर की साइड लगने से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लोडर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
लोडर मंगलौर से भगवानपुर की ओर जा रहा था। सालियर से पहले हाईवे पर आगे निकलने के प्रयास में लोडर ने एक बाइक सवार को साइड मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुस्से में चालक को पकड़कर पीट दिया।
बाद में अन्य लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी भरपाई लोडर चालक ने मौके पर ही कर दी। इसके बाद दोनों वाहन चालक वहां से चले गए। घटना के दौरान कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।