फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider hit female soldiers

महिला सिपाहियों को बाइक सवार ने मारी टक्कर

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit female soldiers
स्कूटी से आ रहीं दो महिला सिपाहियों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर महिला सिपाही मोनी चौधरी निवासी नारसन कलां और पिंकी यादव निवासी हरिद्वार स्कूटी से नारसन से मंगलौर की ओर आ रहीं थी। जैसे ही दोनों मंगलौर के निकट पहुंची तो एक बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सिपाही स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिला सिपाहियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा रद्द होने पर दोनों महिला सिपाहियों की नारसन बॉर्डर पर ड्यूटी चल रही है। रविवार को दोनों स्कूटी से नारसन से मंगलौर आ रही थीं। इसी दौरान हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed