फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies in collision with tractor, two injured

Roorkee News: ट्रैक्टर से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Mon, 09 Jun 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with tractor, two injured
ओसपुर गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए। रास्ते में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




दरगाहपुर गांव निवासी फैयाज अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर आदमपुर निवासी सलीम और जानसठपुरी मुजफ्फरनगर निवासी मोहसिन के साथ रविवार रात करीब दो बजे बाइक से ओसपुर गांव से इस्माइलपुर गांव की ओर जा रहे थे। थोड़ा आगे चलते ही सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने तीनों घायलों को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण घायल लोगों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने फैयाज को मृत घोषित कर दिया। घायल सलीम और मोहसिन का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार फैयाज (35) निवासी दुर्गापुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। उसके शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही घटना के बाद मौके से फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed