फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies due to negligence of unknown vehicle

Roorkee News: अज्ञात वाहन की लापरवाही से बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Oct 2024 04:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to negligence of unknown vehicle
I
विज्ञापन

IIकर्मचारी की पत्नी ने वाहन की तेजी और लापरवाही से मौत का लगाया आरोप
I
I

I
Iचार जुलाई को बेलड़ा के पास हुआ था हादसा, अब पुलिस को दी गई है तहरीर
I
I अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार कर्मचारी की मौत के मामले में हिट एंड रन की धारा बीएनएस (106) में केस दर्ज किया गया है। कर्मचारी की पत्नी ने वाहन चालक पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाकर वारदात करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी सोनिया ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार एक कंपनी में कर्मचारी थी। चार जुलाई की दोपहर वह ड्यूटी कर बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से उनके पति को टक्कर मार दी थी। वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिट एंड रन की धारा में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article