{"_id":"61d4777e16e3fd124b49cf44","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-roorkee-news-drn4007508139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के राजेश सैनी (30) पुत्र विजयपाल की ससुराल लक्सर के महतौली गांव में है। सोमवार को राजेश किसी काम से अपनी ससुराल आया था। शाम को वह बाइक से वापस सालियर जा रहा था। सुल्तानपुर से लक्सर हाईवे पर पीपली गांव के पास अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मृतक की ससुराल और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन लक्सर पहुंचे। वहीं, लोगों ने चालक को कार समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कार चालक दिव्यांग है। उसने गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। इसे देखते हुए मामले में दुर्घटना के बजाय गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।