फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Tue, 23 Dec 2025 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
लक्सर-बालावाली मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बिजोपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु उर्फ भोला सोमवार देर शाम बाइक से लक्सर-बालावाली मार्ग पर जा रहा था। जब वह खड़ंजा गांव के पास पहुंचा तो मार्ग पर चल रहे गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान गन्नों से उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर पहले उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकराई, इसके बाद वह मार्ग पर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर कोतवाली पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।


घर का इकलौता बेटा था हिमांशु



हिमांशु अपने परिवार का इकलौत बेटा था। हादसे में उसके घायल होने की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां चिकित्सक के उसे मृत घोषित करने पर उसके घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed