फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Roorkee News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 07 Jan 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार देर रात एक युवक बाइक से मंगलौर से लंढौरा की और जा रहा था। जैसे ही वह सती वाले पीर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की तो मृतक रुड़की के थाना गंगनहर क्षेत्र के रामपुर चुंगी निवासी सईद के आरिफ (30) के रूप में हुई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed