फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike and brass stolen after drugging the clerk and mechanic

Roorkee News: मुंशी और मिस्त्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और पीतल चोरी

Tue, 22 Sep 2026 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bike and brass stolen after drugging the clerk and mechanic
चरखी गोदाम पर ग्राहक बनकर आए दो व्यक्तियों ने यहां मौजूद मुंशी और एक कर्मचारी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दोनों को बेहोश कर आरोपी मुंशी की बाइक और गोदाम में मौजूद एक क्विंटल से अधिक पीतल चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के धमरौला गांव निवासी अशोक कुमार ने तहरीर में बताया कि वह लक्सर स्थित चरखी गोदाम में मुंशी हैं। 25 अगस्त की शाम को वह गोदाम के ऊपर बने कमरे में पूजा कर रहे थे। गोदाम में एक मिस्त्री काम कर रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति वहां ग्राहक बनकर आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने मिस्त्री से उनका नंबर लेकर फोन करके उन्हें नीचे बुलाया। इसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में चरखी लगाने की बात कहते हुए जानकारी लेनी शुरू की। बातों के दौरान ही आरोपियों ने उन्हें और उनके पास खड़े मिस्त्री को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपी उनकी बाइक और गोदाम से 120 किलोग्राम पीतल चोरी करके ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed