फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bijnor into account the transfer amount

बिजनौर के खाते में ट्रांसफर हुई रकम

Fri, 15 Jan 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। एक छात्रा से एटीएम केबिन में जबरन डेबिट कार्ड छीनकर उसके खाते से 40 हजार रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने तो अभी तक कुछ नहीं किया, लेकिन छात्रा के परिजनों ने भागदौड़ कर मामले में कुछ जानकारी हासिल कर ली है। उसके खाते से जो रुपये निकाले गए हैं उनमें से 24 हजार रुपये उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी रुचि राणा सात जनवरी को रामनगर स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। इसी दौरान पीछे खड़े युवकों ने उसके डेबिट कार्ड का पासवर्ड देख लिया और कार्ड छीन लिया। बाद में उसे बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया था। इसकी जानकारी छात्रा को तब हुई जब उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मामले की तहरीर उसी दिन गंगनहर कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। छात्रा के परिजनों ने बैंक में जाकर रुपये कैसे निकाले गए इसकी डिटेल निकलवाई जिसमें पता चला कि 40 हजार रुपये में से 24 हजार रुपये यूपी के बिजनौर जिले के सैंशपुर कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। छात्रा का कहना है कि यदि पुलिस मामले की छानबीन करे तो आरोपी पकड़े जा सकते हैं। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed