फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhim Army protests and jammed the road

भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर सड़क पर लगाया जाम

Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army protests and jammed the road
क्सर में हरिद्वार हाइवे पर जाम लगाते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए लक्सर में हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते पुरकाजी, रुड़की और हरिद्वार मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे लक्सर एसडीएम ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर जाम खुलवाया। पुलिस सड़क जाम करने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन न करने में केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर निवासी मेनपाल ने जुलाई के पहले सप्ताह में पड़ोसी गांव सीधड़ू के राजेश गुप्ता सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच सीओ लक्सर कर रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के सौ से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ बृहस्पतिवार को लक्सर पहुंचे और रुड़की तिराहे के पास लक्सर हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र सिंह नेगी के अलावा खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन को एसएसपी और डीएम तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इस दौरान लक्सर से हरिद्वार, पुरकाजी तथा रुड़की रोड पर तीनों तरफ करीब ढाई घंटे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लक्सर सीओ राजन सिंह का कहना है कि सड़क जाम करने और शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना है कि कई बार संबंधित मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस ने जरूरी धाराएं नहीं लगाई और गिरफ्तारी भी नहीं की। इस कारण प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed