फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhim Army picketing in Kotwali, sloganeering fiercely

भीम आर्मी का कोतवाली में धरना, जमकर नारेबाजी

Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army picketing in Kotwali, sloganeering fiercely
बकाया वसूली करने गए ऊर्जा निगम के एसडीओ पर छेड़खानी के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलौर कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। आरोपों की जांच करने की बात कहने पर उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के एसडीओ के खिलाफ दी गई तहरीर पर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही गई लेकिन वे मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। साथ ही कोतवाली में धरने पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आसफनगर के ग्रामीणों पर एसडीओ की तहरीर पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है जबकि एसडीओ ने अपनी गाड़ी का शीशा खुद ही तोड़कर पुलिस को गुमराह किया है। ग्रामीणों ने उनसे बिजली का मीटर भी नहीं छीना था।
विज्ञापन

बावजूद इसके पुलिस ने ग्रामीणों पर लूट का भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि एसडीओ ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस बीच सीओ पंकज गैरोला भी पहुंच गए और केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। इस दौरान मोनिस काजमी, प्रवीण सूर्या, राहत हुसैन, अंकुर सिंह, मिथुन कुमार, गुलजार चौधरी, कीरत सिंह, अजय मौर्या, संजय, प्रदीप व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के थानों से बुलाई गई फोर्स
भीम आर्मी के धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मंगलौर कोतवाली में पहले ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। किसी तरह का विवाद न हो इसे लेकर पुलिस सतर्क थी। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। करीब दो घंटे तक चले भीम आर्मी के धरना-प्रदर्शन के दौरान कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर दे, इसे लेकर पुलिस चौकस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed