फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhim Army and ASPA staged a sit-in protest against the allegations of making fake medical

Roorkee News: फर्जी मेडिकल बनाने के आरोप में भीम आर्मी और आसपा ने दिया धरना

Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army and ASPA staged a sit-in protest against the allegations of making fake medical
झबरेड़ी खुर्द गांव में हुए विवाद के मामले में घायल का कथित फर्जी मेडिकल बनाए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इन्होंने मामले की मेडिकल पैनल से जांच कराने और मेडिकल तैयार करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीएमएस को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि झबरेड़ी खुर्द गांव में 22 मई को आयोजित एक बहुउद्देशीय शिविर के दौरान दर्जाधारी देशराज कर्णवाल, उनकी पत्नी और गांव निवासी सौरभ के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें देशराज कर्णवाल के भतीजे अंशुल कर्णवाल के घायल होने के मामले में अंग भंग से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन




आसपा नेता महक सिंह ने आरोप लगाया कि मामले में सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने दावा किया कि घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है जिससे पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। महक सिंह ने सरकार पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल पैनल गठित किया जाना चाहिए। साथ ही संबंधित चिकित्सक को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान ने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। वहीं सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। धरने और प्रदर्शन के दौरान अमरीश कपिल, अमित कुमार, वसीम अहमद, अर्जुन कर्णवाल, सुमित, शशांक, दीपक, मोहनदास, मनोज कुमार, मनीष, सुशील पाटिल, अब्दुल वसीम, अनुराग पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed