{"_id":"69303d1568e8ff1abe01abfb","slug":"bhakiyu-will-surround-the-cms-office-on-december-13-roorkee-news-c-5-1-drn1027-848293-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: भाकियू 13 दिसंबर को करेगा सीएम कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: भाकियू 13 दिसंबर को करेगा सीएम कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय किसान यूनियन (तोमर) 13 दिसंबर को देहरादून कूच कर सीएम कार्यालय का घेराव करेगा। इसके लिए मंगलौर में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किसानों से किया गया। इस मौके पर तौसीफ खान को भाकियू (तोमर) का जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से घोषित गन्ना मूल्य को नाकाफी बताते हुए 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं। उन्हें फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार किसानों को न तो फ्री बिजली दे रही है और न ही सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है।
कभी स्मार्ट मीटर के नाम पर तो कभी बिजली चोरी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों से संबंधित 24 सूत्री मांगों को लेकर देहरादून कूच कर सीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने मंगलौर निवासी तौसीफ खान को जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राव तस्लीम, तालिब हसन, पवन त्यागी, परमिंदर चौधरी, सुमित उपाध्याय, समीर सिद्दीकी, आमिर और आशु अंसारी आदि मौजूद रहे।