फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu's picketing in the police station, the charge of recovery on the police

भाकियू का थाने में धरना, पुलिस पर वसूली का आरोप

Thu, 28 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picketing in the police station, the charge of recovery on the police
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस पर अवैध खनन पर वसूली करने, क्षेत्र में कच्ची शराब चलवाने का आरोप लगाया। साथ ही वे थाने में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू (तोमर) के सैकड़ों कार्यकर्ता खानपुर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर अवैध खनन, सट्टा और कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है। साथ ही मुजफ्फरनगर के एक युवक पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी के सामने ही किसानों ने आरोप लगाया कि गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों में पुलिस अवैध वसूली कर रात दिन अवैध खनन कराने में जुटी है। अवैध खनन से लदे डंपर और वाहन थाने के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। यदि किसान अपने घर के लिए अपने खेतों से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले आएं तो पुलिस वाहन को सीज करती है। किसान मौके पर एसएसपी या एसपी देहात को बुलाने की मांग करने लगे। इस पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने वार्ता कर आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस पर डीजीपी को संबोधित ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, प्रदेश प्रभारी राव मुनव्वर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मेहर सिंह, निखिल चौधरी, राव सफाहत अली, आदेश कुमार, अमित गुर्जर, हाजी शान, शहजाद अली, हाजी जहीद, राव शमशाद, रोबिन कुमार, रिजवान, राव मुर्तजा और साजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed