फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu's picketing for not solving the water logging problem

जलभराव समस्या का हल न होने पर भाकियू का धरना

Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's picketing for not solving the water logging problem
मंगलौर में जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
मंगलौर। जलभराव और तालाब की खोदाई की समस्या का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने नगर पालिका में अनिश्चितकालीन धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों की ओर से पालिका प्रशासन को तालाब की खोदाई के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन पालिका ने मोहल्ला टोली में तालाब की सफाई व खोदाई का कार्य नहीं कराया। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान होने तक पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और पालिका पालिका के अधिशासी अधिकारी को दो सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भाकियू ने बाध्य होकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, सुक्रमपाल, राव तजम्मुल, मोहम्मद अरशद, चमन लाल, मोहम्मद अजीम, नगर अध्यक्ष शोएब अंसारी और नगर उपाध्यक्ष फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed