फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BEO arrived to investigate TC case

टीसी प्रकरण की जांच करने पहुंचे बीईओ

Mon, 08 Aug 2022 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
BEO arrived to investigate TC case
छात्राओं की टीसी पर प्रधानाध्यापिका की ओर से लाल पेन से टिप्पणी करने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापिका और छात्राओं के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

मानक चौक के राजकीय बालिका उच्चत्तर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि अग्रवाल ने एक सप्ताह पूर्व कस्बे की चार छात्राओं की टीसी पर लाल पेन से टिप्पणी की थी। इसकी शिकायत छात्राओं ने क्षेत्रीय विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी से की थी। विधायक ने मामले से मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल को अवगत कराया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि अग्रवाल व छात्राओं को सोमवार को राजकीय बालिका उच्चत्तर विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे ताकि मामले की जांच कर दोनों पक्षों को सुना जा सके। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापिका व छात्राओं के बयान दर्ज किए। प्रधानाध्यापिका ने बीईओ को अवगत कराया कि उनके द्वारा पहले ही छात्राओं से माफीनामा लेकर दूसरी टीसी जारी की जा चुकी है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती है और अपनी मनमानी करते हुए परेशान कर रही है। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed