{"_id":"57a23a954f1c1bda762bb24a","slug":"bengal-engineer-group-composed-of-120-soldiers-trained-sapper","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंगाल अभियंता समूह के 120 जवान बने ट्रेंड सैपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाल अभियंता समूह के 120 जवान बने ट्रेंड सैपर
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सेना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र के 120 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर एक ट्रेंड सैपर बनकर पास आउट हुए। इस उपलक्ष्य में बंगाल अभियंता ग्रुप के परेड ग्राउंड में मनमोहक परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अपने अदम्य साहस और शौर्य के लिए मशहूर बंगाल अभियंता ग्रु्प के रंगरूटों ने पूरे उत्साह के साथ परेड में भाग लिया। ब्रिगेडियर एस के कटारिया, समादेशक बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र ने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में परेड को उच्च स्तरीय एवं सैपर्स की परंपराओं के अनुरूप बताया और सब पासिंग आउट सैपर्स के परिजनों को इस अवसर पर बधाई दी। नौजवान 17-1/2 - 21 साल की उम्र में भर्ती किए जाते हैं। लगभग दो साल के कठिन प्रशिक्षण के दौरान उनको हथियार चलाना, शारीरिक प्रशिक्षण एवं युद्ध कला में निपुण बनाया जाता है। पासिंग आउट के बाद उन्हें बंगाल सैपर्स के विभिन्न युनिटों में पोस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के दौरान बेहतरीन कार्य कुशलता के प्रदर्शन के लिए रंगरूटों को मेडल प्रदान किए। इस उपलक्ष्य में 05 एवं 06 अगस्त को पैवेलियन ग्राउंड बंगाल अभियंता समूह एवं केंद्र में सैन्य बैैंड एवं पाइप बैैंड और ड्रम बैैंड का प्रदर्शन किया जाएगा।