{"_id":"610ad6b68ebc3eb9fc43e366","slug":"being-fed-up-with-the-quarrel-the-wife-had-killed-her-husband-roorkee-news-drn386543570","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े से तंग आकर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े से तंग आकर पत्नी ने ही की थी पति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी ने ही गमछे से गला दबाकर पति की हत्या की थी। इसके बाद महिला ने अपने भाई और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव बाण गंगा में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका भाई और बेटा अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
खानपुर थाने में बुधवार को सीओ बहादुर सिंह चौहान ने तुगलपुर गांव निवासी जय भगवान हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि जय भगवान 12 जुलाई की रात लापता हो गया था। 14 जुलाई को उसकी बेटी की शादी थी। मामले में उसके भाई सीताराम ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी। 14 जुलाई को रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने जय भगवान की बेटी की शादी करा दी थी। शादी में जय भगवान का साला मोनू निवासी गांव पोठी, थाना परीक्षितगढ़, मेरठ भी आया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। साथ ही शक के आधार पर मृतक की पत्नी अर्चना से कई बार पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करती रही।
इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने बताया कि जय भगवान अक्सर झगड़ा करता था। इससे वह परेशान रहने लगी थी। इसी के चलते उसने 12 जुलाई की रात गमछे से गला दबाकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने भाई मोनू और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर बाण गंगा में शव फेंक दिया था। सीओ ने बताया कि अभी तक शव नहीं मिला है, लेकिन बाण गंगा नदी किनारे झाड़ियों में मिले हत्या में प्रयुक्त बरामद गमछे की मृतक की पत्नी ने पहचान कर ली है। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि उसके भाई और नाबालिग बेटे की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में खानपुर एसओ अभिनव शर्मा, एसआई कल्पना शर्मा, कुलदीप कुमार शामिल रहे।