{"_id":"6262bebc04910778621e4e1b","slug":"became-a-fifth-student-here-roorkee-news-drn4097216135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक के भरोसे 107 बच्चों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक के भरोसे 107 बच्चों का भविष्य
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों को मात देने की कोशिश में जुटे शिक्षा विभाग की स्थिति बड़ी खराब है। स्कूलों में शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर बच्चों को शिक्षा कहां से मिल पाएगी।
लक्सर से तीन किलोमीटर दूर स्थित मुटकाबाद गांव में एक हजार के करीब मतदाता रहते हैं। शिक्षा के नाम पर मात्र एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 107 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बच्चों को शिक्षा देने वालों में यहां एक सहायक अध्यापक है जो सभी बच्चों को शिक्षा देते हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुटकाबाद में दो साल से एक ही अध्यापक तैनात हैं। ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर शिक्षक की तैनाती किए जाने की मांग की लेकिन आज तक शिक्षक की तैनाती नहीं की गई। स्थिति ये है कि जब अध्यापक बड़ी कक्षाओं को पढ़ाते हैं तो छोटे बच्चों को कक्षा पांच की छात्रा पढ़ाती है। सहायक अध्यापक गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने भी उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया था। शिक्षकों की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला हरिद्वार शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि एक-दो दिन में शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।
स्कूल के बाहर फैली गंदगी बीमारी को दे रही न्योता
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुटकाबाद के प्रवेश द्वार पर गंदगी फैली पड़ी है। विद्यालय के बाहर बने नाले में गंदगी का बुरा हाल है। गंदगी के कारण जहरीले मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।