{"_id":"697579181a5acafd34e9c421c4264fbe","slug":"bareilly-s-flag-was-paid-for-the-first-ceremony-of-urs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के झंडे से अदा हुई उर्स की पहली रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के झंडे से अदा हुई उर्स की पहली रस्म
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर। साबिर पाक के 747 वें सालाना उर्स के लिए बरेली शरीफ से झंडा मुबारक शनिवार को पिरान कलियर पहुंचा। 120 जायरीनों के जत्थे का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। बरेली से आया झंडा सज्जादानशीं शाह मंसूर एजाज साबरी की सरपरस्ती में दरगाह के बुलंद दरवाजे पर फहराया गया। इसी के साथ सालाना उर्स की पहली रस्म भी अदा हुई।
विज्ञापन
सालाना उर्स से पहले हर साल बरेली शरीफ से झंडा लेकर पैदल जायरीनों का जत्था सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर कलियर पहुंचता है। शनिवार को 13 दिन पैदल चलकर सूफी वसीम साबरी की अगुवाई में जत्था कलियर पहुंच गया। कलियर पहुंचने पर झंडे ढोल नगाड़ों के साथ झड़े के साथ आए जायरीनों का नायब गद्दीनशीं शाह अली एजाज कुद्दूसी ने खैरमखदम किया।
विज्ञापन
सज्जादानशीं शाह मंसूर एजाज साबरी और नायब गद्दीनशीं शाह अली एजाज कुद्दूसी ने झंडे की रस्म अदा की। जिसमें शामिल होने के लिए अकीदतमन्दों की भारी भीड़ जुटी रही। बरेली से आए जत्थे का शाह सुहेल, यावर अली, शाह गाजी, डा. इनाम साबिर, सूफी इसरार, प्रधान सलीम, मुनव्वर अली, अजीम सिद्दीकी, अनवार साबिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पुलिस के दावे पहली रस्म में हवाई
उर्स के दौरान चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था के दावे पहली रस्म में ही हवाई दिखाई दिए। एक तरफ जिले के पुलिस कप्तान ने शनिवार को उर्स में तैनात होने वाले पुलिस बल को अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। इसी दौरान जायरीनों का जत्था पहुंचने पर पुलिस नदारद रही। रास्ते में जगह जगह वाहन खड़े होने से कई बार जाम लगा। इससे नाराज कुछ लोगों ने आला अधिकारियों को जानकारी भी दी। मगर अधिकारी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे।